फोटो : 20ज्योतिषाचार्य अजय शास्त्री।
रेवाड़ी। धनतेरस जयंती कार्तिक कृष्णपक्ष त्रयोदशी को मनाई जाती है। इस बार 18 अक्तूबर दोपहर 12:18 के बाद धन त्रयोदशी का प्रवेश होगा। शहर के धारूहेड़ा चुंगी स्थित ज्योतिष संस्थान ज्योतिषाचार्य अजय शास्त्री ने बताया कि खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त 18 अक्तूबर को दोपहर 12:19 से 04:25 तक शाम को 05:50 से 07:25 का शुभ मुहूर्त रहेगा।
अजय शास्त्री के अनुसार कार्तिक कृष्णपक्ष चतुर्दशी 19 अक्तूबर दोपहर 1:52 से 20 अक्तूबर दोपहर 3:44 तक रहेगी। छोटी दीवाली को सायंकाल दीपदान आदि कर सकते हैं लेकिन अभ्यंग स्नान 20 अक्तूबर को प्रातकाल हो सकेंगे क्योंकि 20 को ही नरक चतुर्दशी चंद्रोदय व्यापिनी ग्राह्य है।
दीपावली महालक्ष्मी पूजन कार्तिक कृष्ण अमावस्या सोमवार 20 अक्तूबर को प्रदोष व्यापिनी अमावस्या 3:45 से 21 अक्तूबर 5:54 रहेगी। वृषभ लग्न तथा स्वाति नक्षत्र की प्रधानता होती है। निशीथ काल में काली पूजा भी संपन्न होगी।