24जेएनडी20 : मां जयंती की आरती करते सैंकड़ों श्रद्धालु। स्रोत : पुजारी
जींद। गंगा दशहरा व बटुक भैरव जयंती पर शहर के जयंती देवी मंदिर में भक्तों ने वीरवार को दर्शन करके माता के जयकारे लगाए। पूजा-पाठ करके भक्तों ने घर-परिवार के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। भंडारे में सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने हलवा-पूड़ी का प्रसाद ग्रहण किया।
जयंती देवी मंदिर के पुजारी नवीन शास्त्री ने बताया कि गंगा दशहरा पर मंदिर परिसर में विशेष हवन, यज्ञ करके माता का श्रृंगार किया गया। कन्या पूजन के बाद सैंकड़ों श्रद्धालुओं को भंडारे में प्रसाद ग्रहण करवाया।
मान्यता के अनुसार गंगा मैया अपने श्रद्धालुओं की हर कामना को पूरी करती हैं। बटुक भैरव की आराधना करके भी श्रद्धालुओं ने घर-परिवार की सुख-समृद्धि के लिए कामना की। जयंती देवी मंदिर में गंगा दशहरा शुभ अवसर पर विशेष हवन, यज्ञ में आहुति डालकर माता का श्रृंगार भी किया गया। शहर के मां मनसा देवी मंदिर, भूतेश्वर महादेव मंदिर, मां वैष्णवी धाम मंदिर, श्री राम दरबार मंदिर में भी विशेष पूजा-अर्चना, धार्मिक अनुष्ठानों में भी सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। जंयती देवी मंदिर में कन्या पूजन के बाद भंडारा शुरू किया गया।