फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रोक के बावजूद शहर में खुली मीट की दुकान

Thu, 03 Apr 2025 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
02जेएनडी13-मीट मार्केट में खुली दुकान। संवाद
विज्ञापन
जींद। चैत्र नवरात्र चले हुए हैं। ऐसे में प्रशासन ने नवरात्र के दृष्टिगत भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 163 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आदेश पारित किए गए हैं। उन्होंने नगर परिषद क्षेत्र में मां के चैत्र नवरात्रों के दौरान हिंदू धार्मिक स्थलों के आसपास 500 मीटर के दायरे में मांस, मछली और अंडे की खरीद और बिक्री पर व गैर कानूनी पशु व पक्षी वध पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा। बावजूद इसके जयंती देवी मंदिर के सामने मीट मार्केट में दुकानें खुल रही हैं। इस पर हिंदू धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों ने रोष जताया है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रशासन इन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।
विज्ञापन


जयति-जयति हिंदू महान संगठन के संयोजक अतुल चौहान, बजरंग दल जिला संयोजक महावीर बिरौली ने कहा कि नवरात्र शुरू होने से प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंप कर आग्रह किया था कि नवरात्रों के दौरान मांस की दुकानों को बंद करने का सख्त निर्देश जारी किया जाए। ताकि श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान हो सके। उन्होंने आम जनता से भी अपील की थी कि वह इन नौ दिनों में शाकाहार अपनाएं और समाज में सद्भाव बनाए रखें। यदि मांसाहार का काम करने वाले भी इस मुहिम में जुड़े तो यह धार्मिक सहिष्णुता और आपसी सौहाद्र बनाए रखने की दिशा में एक सकारात्मक कदम होगा। ऐसा करने पर भाईचारा बना रहेगा और समाज में एक बहुत ही बेहतर संदेश जाएगा। उन्होंने कहा कि नवरात्र के दौरान सात्विक आचरण अपनाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। समाज में शुद्धता व भक्ति का वातावरण बना रहता है। ऐसे में इन दुकानों को तुरंत प्रभाव से बंद करवाया जाना चाहिए।



चैत्र नवरात्र के दौरान हिंदू धार्मिक स्थलों के आसपास 500 मीटर के दायरे में मांस, मछली और अंडे की खरीद व बिक्री और गैर कानूनी पशु व पक्षी वध पर पूर्णतया प्रतिबंध किया है। आदेशों की अवहेलना करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश सात अप्रैल मध्यरात्री तक लागू रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्यवान मान, एसडीएम, जींद

02जेएनडी13-मीट मार्केट में खुली दुकान। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें