02जेएनडी31-सिरसा ब्रांच नहर की फ ोटो। संवाद
- फोटो : परिजन
नरवाना। भाखड़ा नहर पूर्ण रूप से बंद होने के कारण शहर में शहरवासियों को पानी की काफी समस्या आ रही थी। 20 अप्रैल तक भाखड़ा नहर की साफ. सफाई व देखभाल कार्य चला हुआ है। इसको लेकर नहर को बंद किया हुआ है। इसके चलते शहरवासियों को सप्लाई के पानी की परेशानी दूर करने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग नरवाना ने सिरसा ब्रांच नहर से पानी लिए जाने की व्यवस्था की है। इसको लेकर सिरसा ब्रांच नहर पर मोटर लगाकर शहर के लिए पानी लिया जा रहा है। इतना ही नहीं अभी ्र विभाग ने सप्लाई का पानी दिए जाने को लेकर काॅलोनियों के अनुसार शेड्यूल भी तैयार किया गया है। तैयार किए गए शेड्यूल के अनुसार अब आगामी कुछ दिनों तक सप्लाई का पानी एक दिन छोड़कर एक दिन आएगा। उसका समय भी विभाग ने निर्धारित किया है। साथ ही लोगों से अपील की है कि वह इन दिनों में पानी की बर्बादी नहीं करें, जितना हो सके पानी को बचाकर रखें ताकि गर्मियों के दिनों में परेशानी नहीं हो।
इस शेड्यूल के अनुसार कॉलोनियों में पहुंचेगा पानी
तीन अप्रैल को शहर के मोर पती, सिंहमार मोहल्ला, रैयब्बारी मोहल्ला, शांति नगर, विश्वकर्मा कॉलोनी, लीला भवन, आधा बीरबल नगर एरिया में सुबह दो से 7 बजे तक, सुबह 8 से 11:30 बजे तक मंडी की ओर ओल्ड कोर्ट रोड, बीरबल नगर, रेलवे रोड, आर्य उप नगर एरिया में व 4 अप्रैल को शहर के न्यू हरि नगर में सुबह 6 से 6:30 तक, सुबह 6:30 से 8 बजे तक ओल्ड हरि नगर व गोशाला रोड, सुबह आठ से 10 बजे तक हनुमान नगर, सुबह 11 से दोपहर बाद एक बजे तक पतराम नगर में पानी आएगा।
भाखड़ा नहर 20 अप्रैल तक साफ-सफाई का कार्य चलने की वजह से नहर बंद है। इसी कारण पानी की व्यवस्था करने के लिए सिरसा ब्रांच नहर से पानी मोटर से लिया जा रहा है। विभाग की व्यवस्था के अनुसार एक दिन छोड़कर एक दिन शहर में सप्लाई का पानी छोड़ा जाएगा।
नवीन कुमार मुंडे, एसडीओ जन स्वास्थ्य विभाग नरवाना।