फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिपिकीय वर्ग कर्मचारी संघ ने वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर प्रदर्शन करे लिपिकीय कर्मचारी। संवाद। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। लिपिकीय वर्ग कर्मचारी संघ ने वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर लघु सचिवालय में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि आज तक उनके वेतनमान में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। उनके कार्य को देखते हुए सरकार को उनके वेतनमान में बढ़ोतरी करनी चाहिए।
विज्ञापन

लिपिकीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रधान राजेश कालीरामण ने कहा कि आज तक कई वर्ष पहले उनका वेतनमान 19990 था, जोकि आज भी वही है। पहले लिपिक की भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं थी। अब 12वीं पास और 60 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य कर दिया है लेकिन उनके वेतनमान में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि उनके वेतनमान में बढ़ोतरी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें