फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नंबरदारों की नियुक्ति पर लगी रोक हटाने की मांग की

विज्ञापन
21जेएनडी23-सीएम के नाम एसडीएम रमित यादव को ज्ञापन सौंपते नंबरदार एसोसिएशन उचाना। स्राेत नंबरदार
विज्ञापन
उचाना। नंबरदार एसोसिएशन ने 23 नवंबर 2021 से नए नंबरदारों की नियुक्ति पर लगी रोक हटाने की मांग की। एसोसिएशन ने एसडीएम रमित यादव को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

प्रधान सुरेश नंबरदार ने बताया कि रोक के कारण उचाना कलां तहसील में 278 में से 101 पद और अलेवा तहसील में 116 में से 35 पद खाली हैं। कई गांवों में नंबरदार न होने से ग्रामीणों को सरकारी कामों व प्रमाण-पत्रों के लिए परेशानी हो रही है।
दूसरे गांव का नंबरदार परिवारों की पूरी जानकारी न रखने के कारण गलत काम होने की आशंका बनी रहती है। उन्होंने मांग की कि खाली पदों पर तुरंत नए नंबरदार नियुक्त किए जाए। मौजूदा तीन हजार रुपये मानदेय को बढ़ाकर 15 हजार किए जाएं।
विज्ञापन

नंबरदारों की बस यात्रा मुफ्त, 65 वर्ष से ज्यादा होने पर मेडिकल जांच की शर्त खत्म, 75 वर्ष से अधिक आयु के नंबरदारों को पद से न हटाने, परिवार सहित आयुष्मान योजना में शामिल करने, शिक्षा सुचारू रखने के लिए स्कूल-कॉलेजों में स्थायी प्रतिनिधि नियुक्त किया जाए।
इस अवसर पर जिला प्रधान मंजीत घोघड़ियां, सुभाष गुरुकुल खेड़ा, रामदिया छात्तर, बलजीत खापड़, राममेहर बड़ौदा, राजेश सुदकैन, राजमल उचाना कलां, सतपाल उचाना खुर्द, शमशेर सफा खेड़ी, राजीव सुरबरा, बलवान खापड़, नसीब सेढ़ा माजरा, रोशन सुदकैन खुर्द, लीला दरोली खेड़ी, रमेश खरकभूरा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें