रधाना गांव में रविवार देर रात को घर से सैर के लिए गए 50 वर्षीय ओमप्रकाश की गांव के नजदीक खेतों में पानी के गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। देर रात तक जब ओमप्रकाश घर पर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका परिजनों को कोई सुराग नहीं लगा।
पुलिस को दिए बयान में ओमप्रकाश के बेटे प्रदीप ने बताया कि उसका पिता रविवार रात को लगभग नौ बजे घर से घूमने के लिए बाहर खेतों की तरफ गया था लेकिन वह वापस नहीं पहुंचा तो उन्होंने आसपास उसकी तलाश की। उनको सुबह खेतों की तरफ गए ग्रामीणों ने गड्ढों में गिरे उसके पिता के बारे में उनको सूचना दी। जब वहां जाकर देखा तो उसका पिता बेसुध था। जहां से वह उसको शहर के नागरिक अस्पताल में लेकर आए लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस मामले में सदर थाना प्रभारी मनीष ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज करवा शव को परिजनों को सौंप दिया।