फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मनोहरपुर के पास संदिग्ध हालात में युवक का शव मिला

Tue, 11 Apr 2023 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सफीदों मार्ग पर मनोहरपुर गांव के पास सड़क किनारे संदिग्ध हालात में एक युवक का शव मिला। उसके मुंह से झाग निकल रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। मृतक की पहचान पिंडारा निवासी 32 वर्षीय संजय के तौर पर हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार को सोमवार देर शाम सफीदों मार्ग पर मनोहरपुर गांव के पास सड़क किनारे एक युवक का शव पड़े होेने की सूचना मिली थी। इस पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के पास से पुलिस को ऐसा कोई कागजात नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए उसे नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। पुलिस के प्रयास से मंगलवार को मृतक की पहचान हो गई। मृतक के परिजन नागरिक अस्पताल पहुंचे और उसकी शिनाख्त की। परिजनों का कहना था कि संजय नशे का आदी था और वह शादीशुदा था। उसके दो बच्चे हैं। वह सोमवार को ही घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक भी घर नहीं लौटा था। हालांकि परिजनों ने संजय को आसपास ढूंढा भी था, लेकिन कहीं भी उसके बारे में पता नहीं लग पाया था।
वर्जन
मनोहरपुर गांव के पास मिले युवक के शव की शिनाख्त हो गई है। युवक पिंडारा गांव का रहने वाला था। वह नशा करने का आदी था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-दिनेश कुमार, प्रभारी, सदर थाना जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें