फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदर ब्रांच नहर में मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाना। गांव रामकली के पास सुंदर ब्रांच नहर में मंगलवार को एक व्यक्ति का शव मिला। उसकी आयु लगभग 45-50 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए नागरिक अस्पताल जींद में भिजवाया। यहां चिकित्सकों ने शव की हालत ज्यादा खराब होने के कारण पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जुलाना थाना प्रभारी समरजीत ने बताया कि पुलिस को ग्रामीणों ने सूचना दी कि रामकली गांव के पास से गुजर रही सुंदर ब्रांच नहर में शव पड़ा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। युवक ने सफेद कुर्ता-पायजामा और नीले रंग की जैकेट पहन रखी थी। शव पानी में कई दिन से पड़ा था। शव को नागरिक अस्पताल जींद में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि उसी मौत कब हुई और कैसे हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें