पटवारी से बोले डीसी, चल भाग जा यहां से, नहीं चाहिए ऐसा निकम्मा आदमी
जुलाना क्षेत्र के जलभराव क्षेत्र का कर रहे थे दौरा, पटवारी के पास नहीं मिला रिकॉर्ड
डीसी के आदेश पर पटवारी को किया निलंबित, डेढ़ साल बची है नौकरी
संवाद न्यूज एजेंसी
जुलाना। खेतों में भरे पानी का मुआयना करने निकले शुक्रवार को निकले डीसी नरेश नरवाल ने अधिकारियों के प्रति कड़े तेवर दिखाए। जब पटवारी के पास कोई रिकॉर्ड नहीं मिला तो उन्होंने कहा, चल भाग जा यहां से, निलंबित करो इसको। ऐसा निकम्मा आदमी नहीं चाहिए। हम क्या यहां तमाशा करने आए हैं। दूसरे को चार्ज दो। उन्होंने इस दौरान पोली, हथवाला, देवरड़, अकालगढ़ गांवों का दौरा किया और अधिकारियों को 30 सितंबर तक पानी निकासी के निर्देश दिए।
पोली गांव के लोगों ने डीसी नरेश नरवाल से पानी की जल्द निकासी की गुहार लगाई। डीसी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि चाहे अलग से ड्रेन खोदकर पानी निकालना पड़ेगा तो भी वह ऐसा करवाएंगे। किसानों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 30 सितंबर तक सभी खेतों से पानी की निकासी हो जानी चाहिए। इसके बाद वह पोली गांव पहुंचे। यहां पटवारी सुभाष से उन्होंने जमीन की जमाबंदी मांगी तो पटवारी के पास जमाबंदी नहीं मिली। इस पर डीसी नाराज हुए और पटवारी से पूछा, कितनी नौकरी बची है आपकी। पटवारी ने जवाब दिया डेढ़ साल। इसके बाद डीसी पटवारी से बोले, चल भाग जा यहां से, सस्पेंड करो इसको, ऐसा निकम्मा आदमी नहीं चाहिए, हम क्या यहां तमाशा करने आए हैं। दूसरे को अपना रिकॉर्ड दें। उन्होंने कहा कि आपको पता था डीसी आ रहे हैं तो रिकॉर्ड क्यों नहीं लाए। डीसी ने तहसीलदार को भी कहा कि आपको मौके पर पहले पहुंचकर सभी दस्तावेजों की जांच करनी चाहिए थी। डीसी ने अधिकारियों से कहा कि यहां पानी की निकासी जल्द करवाएं। इसके लिए चाहे पाइप लगानी हो तो लगाएं, लेकिन समाधान 30 सितंबर तक हो जाना चाहिए। उनके साथ एसडीएम दलबीर सिंह, तहसीलदार राकेश मलिक, नायब तहसीलदार प्रतीक कुमार भी मौजूद रहे।
बॉक्स
डीसी के निर्देशानुसार पटवारी सुभाष को निलंबित कर दिया गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन पानी निकासी की व्यवस्था कर रहा है। -प्रतीक, नायब तहसीलदार, जुलाना।
फोटो कैप्शन
17जेएनडी 18 : जुलाना क्षेत्र का दौरा करते समय पानी निकासी के निर्देश देते डीसी नरेश नरवाल। संवाद
17जेएनडी 21 : पटवारी को निलंबित करने के निर्देश देते डीसी नरेश नरवाल। संवाद
जुलाना क्षेत्र का दौरा करते समय पानी निकासी के निर्देश देते डीसी नरेश नरवाल। संवाद- फोटो : Jind