जींद। जूनियर हैंडबॉल लड़कियों की प्रतियोगिता में दनौदा की टीम लितानी को 15-17 से हराकर चैंपियन बनी। शुक्रवार को विजेता टीम का सरस्वती स्कूल दनौदा में पहुंचने पर फूल-मालाओं से स्वागत किया।
हिसार जिले के गांव लितानी 25 दिसंबर को जूनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया था। इसमें आसपास क्षेत्र से बिठमड़ा ए, बी टीम, लाडवा ए, बी टीम, दनौदा, उमरा और लितानी ए, बी की टीमों ने हिस्सा लिया। दनौदा की टीम का पहला मुकाबला उमरा की टीम के साथ हुई। इसमें दनौदा की टीम ने उमरा को 15-21 के अंतर से हराया।
विज्ञापन
दूसरा मैच बिठमड़ा की टीम के साथ हुआ जिसमें उसने 4-12 के अंतर से हराया। इसके बाद फाइनल मैच लितानी की टीम के साथ हुआ जिसमें दनौदा की टीम ने लितानी को 15-17 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
प्रशिक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने टीम प्रशिक्षक विजेंद्र नैन और प्रशिक्षक प्रवीन कुमार की मेहनत की सराहना की। सरस्वती स्कूल दनौदा पहुंचने पर प्राचार्य जीनत ने खिलाड़ियों को बधाई दी और आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।