फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा पब्लिक हेल्थ कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बने दलबीर सिंह

विज्ञापन
हरियाणा पब्लिक हेल्‍थ कर्मचारी संघ के अधिवेशन में मौजूद पदाधिकारी। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। हरियाणा पब्लिक हेल्थ कर्मचारी संघ संबंधित हरियाणा राज्य कर्मचारी संघ एवं भारतीय मजदूर संघ का प्रथम कार्यकर्ता अधिवेशन अग्रवाल धर्मशाला में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा पीडब्ल्यूडी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष मुकेश भट्ट ने की व मंच संचालन हरियाणा राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद शर्मा ने किया। कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के उत्तर क्षेत्र राष्ट्रीय संगठन मंत्री पवन व प्रांतीय महामंत्री हवा सिंह मैहला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस अवसर पर दलबीर सिंह को हरियाणा पब्लिक हेल्थ कर्मचारी संघ का प्रदेश अध्यक्ष, विनोद शर्मा को महामंत्री, कर्मवीर सिंह संधू को संगठन मंत्री , रमेश कुमार को सलाहकार, राजेश कुमार व जमना प्रसाद को उपप्रधान, रविंद्र कुमार व सतीश कुमार को सचिव, मुकेश कुमार को कोषाध्यक्ष, जितेंद्र प्रेस सचिव, महावीर पांचाल कार्यालय सचिव, सुरेश कुमार व प्रमोद कुमार को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें