फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोग्य मित्र प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन

विज्ञापन
कोरोना संक्रमण से बचाव की जानकारी देते डॉ. राज सैनी। - फोटो : Jind
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा शनिवार को गोपाल स्कूल में आरोग्य मित्र प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। भारत विकास परिषद के प्रांत प्रभारी राजीव बतौर मुख्य वक्ता शामिल हुए। इस दौरान चिकित्सक डॉ.राज सैनी ने कोरोना से बचाव के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

ब्रह्मकुमारी प्रजापति विश्वविद्यालय से बीके सोनिया व मंजू भी मौजूद रहीं। डॉ. राज सैनी ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए हर व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। यह एक ऐसी बीमारी है, जिसमें एक व्यक्ति द्वारा की गई लापरवाही सभी पर भारी पड़ती है। उन्होंने कहा कि कोरोना की दोनों लहरों से देश अच्छे तरीके से निपटा है। इस दौरान सार्वजनिक क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाएं भी काफी मजबूत हुई हैं। इसके बावजूद कोरोना का खतरा काफी बढ़ा है। इससे बचाव के लिए लोगों कोरोना नियमों का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें