फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद में वारदात: शराब ठेकेदार के भाई की गोली मारकर हत्या, सात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

Tue, 08 Mar 2022 05:18 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

गतौली गांव निवासी धर्मेंद्र की गोलियां लगने से मौत हो गई। पुलिस हत्या का कारण एक माह पहले लेनेदेन को लेकर हुए झगड़े को बता रही है। 
विज्ञापन
अस्पताल पहुंचे परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के जींद के गांव गतौली गांव में सोमवार रात करीब दस बजे शराब ठेकेदार प्रमेंद्र के 26 वर्षीय भाई धर्मेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मंगलवार को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हत्या का कारण एक माह पहले लेनेदेन को लेकर हुए झगड़े को बता रही है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक धर्मेंद्र खेतीबाड़ी करता था। उसका भाई प्रमेंद्र शराब ठेकेदार है। सोमवार रात को लगभग दस बजे धर्मेंद्र गतौली गांव में अपने घर के पास गली में खड़ा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने उस पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से धर्मेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल पहुंचाया।

यहां मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने हत्या करने के आरोप में गतौली गांव निवासी प्रदीप, संदीप, विजय, काला, संजय, तकदीर व नरेश के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आरोपियों की शराब ठेकों में हिस्सेदारी थी। अब की बार यह अलग-अलग काम कर रहे हैं। हिसाब-किताब को लेकर इनमें एक माह पहले झगड़ा हुआ था।
 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। सात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। प्रारंभिक जांच में आपसी लेनदेन का मामला हत्या का कारण सामने आया है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। -समरदीप, जुलाना थाना प्रभारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें