फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind: युवक की चाकू मारकर हत्या, पड़ोसी गांव की लड़की के साथ की थी लव मैरिज

Sat, 06 May 2023 12:29 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

जींद से युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार गांव खांडा में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि युवक ने पड़ोसी गांव की लड़की से शादी की थी।
विज्ञापन
murder demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद के गांव खांडा में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक के शव को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया है। अलेवा गांव निवासी 26 वर्षीय सुखबीर ने दो साल पहले पड़ोसी गांव की एक लड़की के साथ भागकर लव मैरिज की थी। लड़की के परिजन इस शादी के खिलाफ थे।

विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच में जुटी
शुक्रवार रात को गांव खंडा में ही सुखबीर पर गांव पेगां निवासी विक्की ने चाकुओं से हमला कर दिया। इसमें सुखबीर गंभीर रूप से घायल हो गया। सुखबीर को उपचार के लिए जींद के नागरिक अस्पताल में लाया गया, यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अलेवा थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें