मृतक के भाई ने बताया कि गांव पिंडारा निवासी प्रदीप और लेफ्टी उसे रुपयों के लिए परेशान कर रहे हैं। वह दोनों को 50 लाख रुपये दे चुका है लेकिन वह अब भी 15 लाख रुपये और मांग रहे हैं। दोनों उसका पीछा कर रहे हैं और उसे धमकी दे रहे हैं।
जींद नागरिक अस्पताल में जीएनएम के पद पर कार्यरत एक युवक ने सोमवार शाम को सल्फास की गोलियां निगलकर आत्महत्या कर ली। युवक ने मरने से पहले वीडियो भी बनाई और उसमें पिंडारा गांव के दो युवकों पर आत्मत्या के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
गांव अकालगढ़ निवासी हाल आबाद न्यू कृष्ण कॉलोनी जींद निवासी मनजीत ने कहा कि वह अनाजमंडी में आढ़त की दुकान चलाता है। उसका छोटा भाई मनदीप नागरिक अस्पताल में जीएनएम के पद पर कार्यरत था। सोमवार शाम को उसे सूचना मिली कि मनदीप ने कुछ जहरीला पदार्थ निगल लिया है और इससे उसकी हालत बिगड़ गई है।
इसके बाद वह लोग उसे नागरिक अस्पताल लेकर आए। यहां उसके भाई ने बताया कि गांव पिंडारा निवासी प्रदीप और लेफ्टी उसे रुपयों के लिए परेशान कर रहे हैं। वह दोनों को 50 लाख रुपये दे चुका है लेकिन वह अब भी 15 लाख रुपये और मांग रहे हैं। दोनों उसका पीछा कर रहे हैं और उसे धमकी दे रहे हैं। उन दोनों से तंग आकर उसने सल्फास की गोली खा ली है। मनजीत ने बताया कि मरने से पहले फोन पर उसके भाई ने एक वीडियो भी बनाई है, जो उसने पुलिस को सौंप दी। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मनजीत की शिकायत पर प्रदीप और लेफ्टी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।