फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind: स्वरोजगार का झांसा देकर 800 महिलाओं के 40 लाख रुपये ठगे, कंपनी निदेशक सहित आठ पर केस दर्ज

Wed, 21 Jun 2023 12:40 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

जींद के गांव छातर निवासी सुमन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया जींद प्रिडेल ग्रोथ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने शिव कॉलोनी सफीदों रोड जींद पर अपना कार्यालय खोला हुआ है, जिसमें गांव ढाना जिला हिसार निवासी अमित कुमार समेत आठ लोग कंपनी के निदेशक बने हुए हैं।
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद में महिलाओं को स्वरोजगार का झांसा देकर 800 महिलाओं के लगभग 40 लाख रुपये की राशि हड़पने का मामला सामने आया है। उचाना थाना पुलिस ने महिला ग्रुप मुखिया की शिकायत पर जींद प्रिडेल ग्रोथ इंडिया कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक समेत आठ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
गांव छातर निवासी सुमन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया जींद प्रिडेल ग्रोथ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने शिव कॉलोनी सफीदों रोड जींद पर अपना कार्यालय खोला हुआ है, जिसमें गांव ढाना जिला हिसार निवासी अमित कुमार समेत आठ लोग कंपनी के निदेशक बने हुए हैं। कुछ समय पहले कंपनी के सभी निदेशक उसके पास गांव में आए और बताया कि उनकी कंपनी महिलाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराती है, जिसके बाद आरोपियों ने लिखित में उसके साथ इकरारनामा भी तैयार करवाया।

प्रत्येक ग्रुप में 20 महिलाएं थी
जिसके बाद उसने गांव छात्र तथा अलीपुरा वह आस-पास के गांव में महिलाओं के 40 ग्रुप तैयार करवाए। प्रत्येक ग्रुप में 20 महिलाएं थी। प्रति एक महिला से आरोपियों ने 500 रुपये फीस के नाम पर वसूले|आरोपियो ने बताया था की जो महिला ग्रुप में काम करेगी उसे हर महीने 4000 रुपये तथा ग्रुप प्रमुख को 5000 रुपये प्रति महीना मेहनताना दिया जाएगा। बावजूद इसके आरोपियों ने महिलाओं को कोई मेहनताना नहीं दिया और महिलाओं से फीस के नाम पर ली गई राशि को भी हड़प लिया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर जा शुरू
आरोपियो ने ग्रुप से जुड़ी महिलाओं का विश्वास जीतने के लिए फर्जी रसीद फर्जी एग्रीमेंट व फर्जी चेक भी दिए हुए थे। जब उन्होंने ग्रुप से जुड़ी महिलाओं का मेहनताना देने के लिए कहा तो आरोपियों ने उसे बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। उसके ग्रुप से जुड़े 800 महिलाओं के लगभग 40 लाख रुपये हड़प लिए। इसी प्रकार आरोपियो ने हरियाणा के अलावा राजस्थान हिमाचल में भी अपनी कंपनी की शाखाएं खोली हुई है। उचाना थाना पुलिस ने सुमन की शिकायत पर जींद फ्रीडेल ग्रोथ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अमित कुमार, गांव कोथ कलां निवासी राहुल कुमार, सुरेश कुमार, अमित रजाना, सोनू राहुल तथा अमित के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के शहर मामला दर्ज कर जा शुरू कर दी है।

जांच अधिकारी के अनुसार
उचाना थाना के जांच अधिकारी नीर कुमार ने बताया की महिला ने स्वरोजगार का झांसा देकर महिलाओं से लाखों रुपये की राशि हड़पने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी, जिसके आधार पर आठ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें