फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: नील गाय को मार कर मांस निकाल ले गए, ग्रामीणों में रोष, गांव नियाणा की घटना

Wed, 21 Jun 2023 12:05 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

हिसार के नियाणा गांव के पंच जयपाल ने बताया कि बुधवार सुबह जब खेत में आया तो देखा कि नील गाय की हड्डियां और मांस बिखरा पड़ा है। उनका कहना है कि मगंलवार रात को किसी अज्ञात ने पशु क्रूरता की है। नील गाय का मांस निकाल कर ले गए। जब इस बारे में गांव के लोगों को पता चला तो वे खेत में एकत्रित हुए।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार के नियाणा गांव में देर रात अज्ञात लोग नील गाय को मार कर उसका मांस निकाल ले गए। सुबह पता चलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। बाजरे के खेत में नील गाय की हड्डियां और मांस को देखकर ग्रामीणों में रोष है। सूचना मिलने पर वन्य प्राणी विभाग और सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। टीम ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पशु क्रूरता की घटना से ग्रामीणों में रोष
नियाणा गांव के पंच जयपाल ने बताया कि बुधवार सुबह जब खेत में आया तो देखा कि नील गाय की हड्डियां और मांस बिखरा पड़ा है। उनका कहना है कि मगंलवार रात को किसी अज्ञात ने पशु क्रूरता की है। नील गाय का मांस निकाल कर ले गए। जब इस बारे में गांव के लोगों को पता चला तो वे खेत में एकत्रित हुए। देर रात को हुई पशु क्रूरता की घटना से ग्रामीणों में रोष है।

पुलिस जांच में जुटी
घटना के बारे में सूचना वन्य प्राणी विभाग को दी। वन्य प्राणी विभाग के निरीक्षक दिनेश जांगड़ा का कहना है कि नियाणा गांव में हुई पशु क्रूरता के बारे में पता चला है। एक टीम को जांच के लिए मौके पर भेजा है। मामले की जांच की जा रही है। जिसने पशु क्रूरता की उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें