पुलिस ने पति और उसकी प्रेमिका के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शहर की एक कॉलोनी की 42 वर्षीय महिला ने साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति के देहरादून निवासी महिला के साथ संबंध है।
हरियाणा के जींद में एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी के खिलाफ सोशल मीडिया पर भद्दा स्टेटस लगाया और उसे जान से मारने की धमकी दी। उसके व उसके भाई के खिलाफ देहरादून थाने में शिकायत भी की गई। फिलहाल साइबर थाना पुलिस ने आरोपी व्यक्ति और देहरादून निवासी उसकी प्रेमिका के खिलाफ आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
शहर की एक कॉलोनी की 42 वर्षीय महिला ने साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति के देहरादून निवासी महिला के साथ संबंध है। उनके पति की पेन ड्राइव से उसे गलत फोटो और वीडियो मिली है। उनको यह भी पता चल गया है कि उनकी गलत फोटो उसके पास है।
इसके बाद उसके पति ने फेसबुक आईडी पर उसके बारे में गलत स्टेटस डाल दिया और प्रेमिका ने उसका मोबाइल नंबर किसी अश्लील ग्रुप में डाल दिया। इससे उसके व्हाट्स एप पर अश्लील फोटो और फोन पर वीडियो कॉल आती है, जोकि उसके साथ गलत शब्दों का प्रयोग करते हैं।
विज्ञापन
आरोप है कि प्रेमिका उसे इंस्टाग्राम पर भी अपशब्द बोलती है और फोन पर धमकी देती है। उन लोगों ने उसके तथा उसके भाई के खिलाफ झूठी शिकायत देहरादून पुलिस थाने में दी, जिससे उन दोनों को थाने में बुलाया गया। जांच अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में आरोपी व्यक्ति और एक महिला के खिलाफ सोशल मीडिया पर गलत कमेंट्स करने व धमकी देने के आरोप में आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।