फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद में वारदात: पिता के सामने बेटे की गला दबाकर कर दी हत्या, दो भाइयों पर केस दर्ज

Thu, 17 Mar 2022 10:43 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

पुलिस ने मामले में दो भाइयों पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है। 
विज्ञापन
crime - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के जींद में नरवाना रोड स्थित एक कॉलोनी में 23 वर्षीय युवक प्रवीण की पड़ोस के ही दो भाइयों ने गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी युवक के पिता को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। शहर थाना पुलिस ने आरोपी दोनों भाइयों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि बहन से हुई छेड़छाड़ का बदला लेने के लिए दोनों भाइयों ने वारदात की।

विज्ञापन


शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में प्रवीण के पिता सियाराम ने बताया कि दो माह पहले उसके बेटे विकास का पड़ोस के ही दो सगे भाइयों से एक लड़की को लेकर विवाद हुआ था। दोनों भाई प्रवीण से रंजिश रखते थे। 16 मार्च की रात को वह परिवार के साथ घर पर सोया हुआ था।

इसी बीच पड़ोस में रहने वाले दोनों भाई शराब के नशे में आए और घर में घुस कर विकास के बारे में पूछा। विकास घर पर नहीं होने के कारण उनके बड़े बेटे प्रवीन के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। थाना प्रभारी जींद दिनेश का कहना है कि आरोपियों खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें