फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेट पेपर लीक मामला: सीआरपीएफ सिपाही है मुख्य आरोपी विकास, तलाशी के लिए अधिकारियों के संपर्क में एसआईटी

Wed, 29 Dec 2021 10:24 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

मुख्य आरोपी विकास की गिरफ्तारी के लिए सीआरपीएफ को एसआईटी ने नोटिस भेजा है। एसआईटी सीआरपीएफ अफसरों से फोन पर संपर्क में है। नेट परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले में विकास की तलाश में लगातार छापे मारे जा रहे हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूजीसी नेट परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक करवाने के मुख्य आरोपी विकास की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी की टीम जहां लगातार छापे मार रही है, वहीं बुधवार को एसआईटी ने सीआरपीएफ के आरके पुरम स्थित मुख्यालय को भी नोटिस भेजकर आरोपी की गिरफ्तारी करवाने को कहा है। इस मामले में सीआरपीएफ के अधिकारियों से भी एसआईटी संपर्क में है।

विज्ञापन


सीआरपीएफ में सिपाही आरोपी विकास की बटालियन फिलहाल जम्मू में तैनात है। ऐसे में वहां पर विकास की तलाशी के लिए अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है। अगर वहां पर आरोपी की निशानदेही मिलती है तो एसआईटी की एक टीम वहां आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पहुंचेगी।

 गौरतलब है कि 26 अक्तूबर को यूजीसी नेट परीक्षा का हिंदी का प्रश्नपत्र लीक करवाने का मामला सामने आया था। इसमें नौ लोगों के खिलाफ उचाना थाना में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया था। जिसमें छह आरोपियों को एक दिन के रिमांड के बाद जेल भेज दिया गया जबकि तीन आरोपी चार दिन के रिमांड पर चल रहे हैं।
विज्ञापन


इस मामले में नौरगांबाद निवासी विकास का मुख्य आरोपी के रूप में पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर नाम सामने आया था। जिसमें पुलिस अब उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापे मार रही है। इसमें बुधवार को उचाना थाना की टीम ने भिवानी, सतनाली व विकास के घर नौरगांबाद में छापा मारा लेकिन अब तक एसआईटी आरोपी को पकड़ने में सफल नहीं हो पाई है। 

रिमांड पर चल रहे आरोपियों से पूछताछ जारी

इस मामले में रिमांड पर चल रहे आरोपियों से प्रश्नपत्र लीक के इस मामले तथा अब से पहले हुए मामलों में प्रश्रपत्र लीक करवाए हैं या नहीं। इसके बारे में भी पुलिस पूछताछ कर रही है। हालांकि अब तक प्रदेशभर में लीक हुई परीक्षाओं में जींद जिले के लोगों का नाम सामने आया है। इसके चलते अब पुलिस पिछली परीक्षाओं के  मामलों को लेकर भी हर दृष्टिकोण से जांच कर रही है।

आरके पुरम में सीआरपीएफ मुख्यालय को भेजा नोटिस

नेट परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक करवाने के मामले में मुख्यारोपी को पकड़ने के लिए एसआईटी की तरफ से सीआरपीएफ के मुख्यालय आरके पुरम में भी नोटिस भेजा है ताकि आरोपी को जल्दी गिरफ्तार कर पूछताछ की जाए। -जितेंद्र कुमार खटकड़ डीएसपी हेड क्वार्टर एवं एसआईटी इंचार्ज।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें