फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोटावेटर के नीचे आने से हुई थी छात्र की मौत

Fri, 25 Nov 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
विज्ञापन
पराली जलाने के बाद उड़ता धुआं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गांव बिटानी में छात्र की हत्या करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। छात्र उक्त तीनों युवकों के साथ खेतों में गया था, जहां जुताई करते समय रोटावेटर की चपेट में आ गया था। डर के मारे आरोपियों ने शव को खुर्द-बुर्द करने के लिए गांव की पंचायती जमीन में पराली के नीचे दबाकर फरार हो गए। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन


मृतक की मां राजो देवी ने पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि उसका 15 वर्षीय बेटा दीपक उर्फ काला गांव के ही स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ता था। 23 नवंबर को दीपक स्कूल से घर आने के बाद बाहर जाने की बात कह कर निकला था, लेकिन उसके बाद दीपक घर वापस नहीं लौटा। वीरवार सुबह गांव के लोग सैर के लिए जा रहे थे तो उन्होंने गांव के बाहर खेतों के पास एक क्षत विक्षत शव देखा। शव की शिनाख्त दीपक के रूप में हुई।

राजो देवी ने बताया था कि उसके बेटे दीपक को उसने अंतिम बार गुलाब के साथ देखा था। उसने गुलाब पर हत्या का आरोप लगाया था। इस पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच बढ़ाई। जांच में सामने आया कि दीपक रात को गांव के ही अनंतराम, रणधीर उर्फ बिंटू, संजय के साथ खेतों में खेती की जुताई के लिए गया था। इस दौरान रोटावेटर की चपेट में आ गया और उसका शव पूरी तरह से क्षत विक्षत हो गया। इसके बाद आरोपियों ने परिजनों को अवगत करवाने की बजाए शव को पराली में डालकर गांव के बाहर पंचायती जमीन पर फेंक दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

 
खेतों में पुलिस को मिले सबूत
एसएसपी शशांक आनंद के नेतृत्व में पिल्लूखेड़ा व एसएफएल की टीम ने शुक्रवार को खेतों का निरीक्षण किया। जहां पुलिस को मृतक के शरीर के कुछ हिस्से मिले। पुलिस ने मृतक के सिर की खोपड़ी का कुछ हिस्सा बरामद किया और परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने खेतों से पराली भी बरामद की, जिस पर खून के निशान थे। आरोपियों ने पराली में आग लगाकर सबूत मिटाने का प्रयास भी किया हुआ है।

हत्या के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। छात्र की मौत खेतों में रोटावेटर के नीचे आने से हुई है। आरोपी वारदात को अंजाम देकर शव को गांव की पंचायती जमीन पर डालकर फरार हो गए थे। उन्हें गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

-बलवान सिंह, प्रभारी पिल्लूखेड़ा थाना
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें