फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind Murder: गली में सो रहे व्यक्ति की ईंट मारकर की हत्या, पुलिस को घटनास्थल से मिली ईंट, जांच शुरू

Thu, 16 Mar 2023 01:10 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

परिजनों के अनुसार बुधवार रात को राधेश्याम की किसी के साथ कहासुनी हुई थी। परिजन उसी व्यक्ति पर हत्या का संदेश जता रहे हैं। घटना की सूचना पाकर सदर थाना सफीदों पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और मौके का जायजा लिया।
विज्ञापन
मृतक राधेश्याम - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद में सफीदों क्षेत्र के गांव सिवानामाल में गली में सो रहे एक व्यक्ति की सिर में ईंट मारकर हत्या कर दी गई। सुबह परिजनों ने देखा तो 48 वर्षीय राधेश्याम का शव चारपाई पर पड़ा हुआ था। सफीदों थाना पुलिस परिजनों के बयान ले रही है। सूचना पाकर सदर थाना सफीदों पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और मौके का जायजा लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयोग की गई ईंट भी बरामद कर ली है। 

विज्ञापन


सिवानामाल गांव निवासी राधेश्याम कई दिनों से अपने घर के बाहर गली में सो रहा था जबकि अन्य परिजन घर के अंदर सोते थे। वह बुधवार रात को भी अपने मकान के बाहर सोया हुआ था। रात को किसी ने राधेश्याम के सिर में ईंट मारकर उसकी हत्या कर दी। परिजन सुबह उठे तो देखा कि राधेश्याम चारपाई पर मृत पड़ा था। 

परिजनों के अनुसार बुधवार रात को राधेश्याम की किसी के साथ कहासुनी हुई थी। परिजन उसी व्यक्ति पर हत्या का संदेश जता रहे हैं। घटना की सूचना पाकर सदर थाना सफीदों पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और मौके का जायजा लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयोग की गई ईंट भी बरामद कर ली है। सदर थाना सफीदों प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि ने व्यक्ति की सिर में ईट मारकर हत्या की गई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं उसके बाद मामले की जांच शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें