फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind: खेत में चारपाई पर मृत मिला मजदूर, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Tue, 18 Jul 2023 03:04 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

जींद पुलिस को दी शिकायत में उचाना के गांव करसिंधू निवासी रोहताश पुत्र जयपाल ने बताया कि वह मेहनत-मजदूरी का काम करते हैं। उसका पिता जयपाल पिछले 15-20 दिनों से गांव के ही दलेल पुत्र पोलू के खेतों में काम कर रहे थे। सोमवार को सुबह साढ़े 7 बजे उसका पिता दलेल के खेत में काम पर गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद के गांव करसिंधू के खेतों में एक मजदूर चारपाई पर मृत हालत में पाया। परिजनों ने खेत मालिक पर हत्या के आरोप लगाए हैं। शव की सूचना मिलने पर डीएसपी संदीप धनखड़ पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे और फोरेंसिंक एक्सपर्ट टीम की सहायता से साक्ष्यों को जुटाया। उचाना थाना पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर गांव के ही दलेल नामक व्यक्ति पर हत्या और एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस को दी शिकायत में उचाना के गांव करसिंधू निवासी रोहताश पुत्र जयपाल ने बताया कि वह मेहनत-मजदूरी का काम करते हैं। उसका पिता जयपाल पिछले 15-20 दिनों से गांव के ही दलेल पुत्र पोलू के खेतों में काम कर रहे थे। सोमवार को सुबह साढ़े 7 बजे उसका पिता दलेल के खेत में काम पर गया था। शाम को हर रोज छह बजे के आसपास उसका पिता काम से लौट आता था लेकिन सोमवार शाम को वह समय पर घर नहीं आया।

रात को 10 बजे तक भी उसके पिता के घर नहीं लौटने पर उसने अपने चाचा रामनिवास से दलेल का मकान पूछा, ताकि उसके पिता के बारे में पता कर सके। इस पर वह सुबह दलेल के घर उसके पिता के बारे में पूछने के लिए गया तो दलेल की पत्नी ने बताया कि रात को पानी के वार के कारण दलेल घर नहीं आया था, वह खेत में ही था। उसने फोन नंबर लेकर दलेल के पास फोन किया तो उसने कहा कि थोड़ी देर में जयपाल के साथ बात करवा देगा। दिन भर इसी तरह दलेल टाल मटोल करता रहा लेकिन उसके पिता के साथ उसने बात नहीं करवाई।
विज्ञापन


शाम को फिर से कॉल की तो दलेल ने उसे अलीपुरा से खरकभूरा की तरफ जाने वाले रास्ते पर बुलाया। वह उस रास्ते पर खेत में पहुंचा तो डायल 112 गाड़ी खड़ी थी। उसका पिता मृत अवस्था में चारपाई पर पड़ा था। उसके पिता के शरीर पर कई जगह बांधे जाने के निशान थे। रोहताश ने आरोप लगाया कि उसके पिता का मर्डर किया गया है। उसके पिता की चप्पल लाश से 600 मीटर दूर मिली। जयपाल ने आरोप लगाया कि दलेल ने ही उसके पिता का मर्डर किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें