फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: आन के लिए युवक की हत्या, सफीदों-असंध मार्ग पर फेंका शव, पांच पर केस दर्ज

Mon, 18 Oct 2021 02:50 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सफीदों/जींद (हरियाणा)

सार

करनाल जिले के डेरा गुजराखिया निवासी प्रिंसपाल की सफीदों में आन के लिए हत्या कर दी गई और शव को सफीदों-असंध मार्ग पर फेंक दिया। मृतक की मां ने आरोप लगाया कि उसके बेटे का एक युवती के साथ दो-तीन साल से प्रेम संबंध था। इसी कारण उसके बेटे की हत्या आन के लिए की है।
 
विज्ञापन
मृतक प्रिंसपाल (फाइल फोटो)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सफीदों (जींद) में आन के लिए एक युवक की हत्या कर दी गई और शव को सफीदों-असंध मार्ग पर फेंक दिया। मृतक की पहचान करनाल जिले के डेरा गुजराखिया निवासी प्रिंसपाल (24) के रूप में हुई है। मृतक की मां बलजीत कौर ने आरोप लगाया कि उसके बेटे का रामपुरा निवासी एक युवती के साथ दो-तीन साल से प्रेम संबंध था। इसी कारण उसके बेटे की हत्या रामपुरा निवासी एक परिवार ने आन के लिए की है।

विज्ञापन


पुलिस ने बलजीत कौर के बयान पर रामपुरा निवासी एक ही परिवार के परविंद्र सिंह, गुरनाम सिंह, गुरफेत सिंह और जसविंद्र समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में भी लिया है। पुलिस की चार टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही हैं।

पुलिस को दी शिकायत में करनाल जिले के डेरा गुजराखिया निवासी बलजीत कौर ने बताया कि उसका बेटा प्रिंसपाल शनिवार शाम करीब चार बजे सफीदों के लिए घर से निकला था। उसके साथ उसका दोस्त आकाशदीप भी था। इसके बाद दोनों रामपुरा गांव में चले गए। प्रिंसपाल ने आकाशदीप से कहा कि वह एक महिला दोस्त के घर जा रहा है।
विज्ञापन


जब प्रिंसपाल नहीं लौटा तो उसने आकाशदीप को फोन किया। तब आकाशदीप प्रिंसपाल की महिला दोस्त के घर के बाहर गया तो घर से प्रिंसपाल के चिल्लाने की आवाज आ रही थी। आकाशदीप ने तुरंत घर आकर बलजीत कौर को सारी बातें बताईं। इसके बाद बलजीत कौर ने परिवार के कुछ लोगों को गांव रामपुरा भेजा, लेकिन प्रिंसपाल का कोई सुराग नहीं लगा। उन्हें सुबह सूचना मिली कि उनके बेटे का शव मिला है।  

यह भी पढ़ें: रेल रोको आंदोलन: आज सुबह 10 सेे शाम 6 बजे तक ट्रेनें रोकेंगे किसान, मंत्री अजय मिश्र की बर्खास्तगी व गिरफ्तारी की मांग
विज्ञापन


इकलौता बेटा था प्रिंसपाल
प्रिंसपाल अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसे पिता स्वर्ण सिंह काफी समय से बीमार चल रहे हैं। प्रिंसपाल ही अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। उसकी दो बहने हैं। इनमें से एक की शादी हो चुकी है, जबकि दूसरी की अगले महीने शादी है। प्रिंसपाल की एक साल पहले ही शादी हुई थी। उसकी एक महीने की बच्ची भी है। 

आन के लिए युवक की हत्या की गई है। पुलिस ने गांव रामपुरा निवासी परविंद्र सिंह, गुरनाम सिंह, गुरफेत सिंह और जसविंद्र समेत पांच लोगों पर मामला दर्ज किया है। आरोपियों के मकान पर ताला लटका हुआ है। उनकी गिरफ्तारी के लिए चार टीमें बनाई गई हैं। दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।  - साधुराम, डीएसपी, सफीदों।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें