फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind: साबरमती एक्सप्रेस से युवती के अपहरण के प्रयास की सूचना पर पुलिस ने चलाया सर्च अभियान

Sat, 17 Feb 2024 08:06 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

नरवाना जंक्शन पर शुक्रवार रात 40 मिनट साबरमती एक्सप्रेस रोकी गई। हालांकि पुलिस इस मामले को फर्जी बता रही है। युवती अलग-अलग बयान दे रही थी। 
विज्ञापन
साबरमती एक्सप्रेस का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के जींद में साबरमती एक्सप्रेस में शनिवार अलसुबह युवती के अपहरण का प्रयास किया गया। कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर आरपीएफ और जीआरपी ने नरवाना जंक्शन पर ट्रेन में सर्च अभियान चलाया, लेकिन पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। नरवाना जंक्शन पर ट्रेन 40 मिनट तक खड़ी रही। बाद में पुलिस ने युवती को परिजनों के हवाले कर दिया। हालांकि पुलिस इस मामले को फर्जी बता रही है।

विज्ञापन


शुक्रवार को 19411 साबरमती-दौलतपुर चौक एक्सप्रेस जयपुर से रवाना हुई। वहां से एक युवती भी ट्रेन में सवार हुर्ई। उसके पीछे-पीछे चार-पांच युवक भी सवार हो गए। इसके बाद आरपीएफ के कंट्रोल रूम पर सूचना मिली कि ट्रेन में युवती के अपहरण की कोशिश की जा रही है। युवती का कुछ युवक पीछा कर रहे हैं और उसका अपहरण करेंगे।

युवती को जींद जंक्शन उतरना था, लेकिन वह युवकों के डर से ट्रेन से नहीं उतर पाई। ट्रेन जब रोहतक जंक्शन से निकली तो कंट्रोल रूम से आरपीएफ थाना जींद और नरवाना जंक्शन चौकी को सूचना मिली। आरपीएफ और जीआरपी ने जींद जंक्शन पर जांच की, लेकिन पर युवकों का पता नहीं चला। इसके बाद ट्रेन जींद जंक्शन से चल पड़ी।
विज्ञापन


ट्रेन करीब एक घंटा देरी से चल रही थी, इसलिए ट्रेन नरवाना जंक्शन पर अलसुबह लगभग तीन बजे पहुंची। नरवाना जंक्शन पर करीब 40 मिनट ट्रेन खड़ी रही। जीआरपी और आरपीएफ के जवानों ने पूरी ट्रेन में सर्च अभियान चलाया, लेकिन युवकों के बारे में सुराग नहीं लगा। पुलिस ने युवती को नरवाना जंक्शन पर उतार लिया और उसके परिजनों से बातचीत की। युवती जींद की रहने वाली थी। पुलिस ने परिजनों के जंक्शन पहुंचने पर युवती को उनके हवाले कर दिया।

कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि साबरमती एक्सप्रेस में अपहरण करने के लिए चार-पांच युवक एक युवती के पीछे लगे हुए हैं। वह आरोपी जयपुर स्टेशन से ही युवती के साथ ट्रेन में सवार हुए थे। इस सूचना पर आरपीएफ और जीआरपी ने नरवाना जंक्शन पर करीब 40 मिनट तक ट्रेन में सर्च अभियान चलाया, लेकिन पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। पुलिस को यह मामला फर्जी लग रहा है। युवती अलग-अलग बयान दे रही थी। -ओपी रावत, प्रभारी, आरपीएफ थाना जींद।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें