फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मेरठ भेजा लाखों का गेहूं ट्रक ड्राइवर ने बीच रास्ते में बेच डाला, जींद पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue, 13 Dec 2022 01:14 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

अनाज मंडी नरवाना के आढ़ती शिव कुमार ने थाना शहर जींद पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने 18 अक्टूबर को फर्म रतिराम ओम प्रकाश नई अनाज मंडी जींद से गेहूं के 500 कट्टे (लगभग 252 क्विंटल) खरीदे थे। उसने गेहूं रामा फलौर मिल, मेरठ उत्तर प्रदेश भेजा था, लेकिन वहां गेहूं नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आढ़ती के 500 कट्टे गेहूं बेचकर अमानत में ख्यानत डालने वाले ट्रक ड्राइवर दरवेश वासी फतेहपुर माजरा जिला बुलंदशहर उत्तरप्रदेश को जींद पुलिस ने काबू कर लिया है। आढ़ती द्वारा गेहूं से भरा एक ट्रक जींद से मेरठ के लिए भेजा गया था। ट्रक ड्राइवर द्वारा ट्रक में लोड गेहूं बीच रास्ते में गायब कर दिया गया। ट्रक ड्राइवर से पूछताछ कर पुलिस ने 5 लाख रुपये भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन


थाना शहर जींद से जांच अधिकारी एएसआई विनोद कुमार ने बताया कि अनाज मंडी नरवाना के आढ़ती शिव कुमार ने थाना शहर जींद पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने 18 अक्टूबर को फर्म रतिराम ओम प्रकाश नई अनाज मंडी जींद से गेहूं के 500 कट्टे (लगभग 252 क्विंटल) खरीदे थे। उसे गेहूं रामा फलौर मिल, मेरठ उत्तर प्रदेश के लिए भेजना था। उसने गेहूं भेजने के लिए हरियाणा पंजाब रोड लाइन्स गब्बर सिंह राणा ट्रांसपोर्टर से एक ट्रक किराये पर लिया था। इस ट्रक का मालिक गांव सिरसा गुजर तहसील हसनपुर जिला ज्योतिबाफुले नगर (यूपी) निवासी ओंकार है।
 
उसने ट्रक में कट्टे लदवा कर भेज दिया था। जब उसने रामा फ्लोर मिल से अपने गेहूं के पैसे मांगे तो उसने कहा कि माल अभी तक प्राप्त ही नहीं हुआ है। जिसके बाद उसने इस बारे में ओंकार से बात की तो उसे कोई सन्तोषजनक जवाब नहीं मिला। 
विज्ञापन


उसने पुलिस के सामने बताया कि ट्रक ड्राइवर दरवेश ने किसी अन्य को उसके गेहूं के कट्टे बेच दिए। पुलिस ने शिव कुमार की शिकायत पर ट्रक ड्राइवर के खिलाफ चोरी और अमानत में ख्यानत का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। इसके बाद आरोपी को काबू कर गहनता से पूछताछ की तो उसने पूरे मामले का खुलासा किया व बताया कि उसने गेहूं बुलंदशहर के जहांगीराबाद अनाज मंडी में 5 लाख 95 हजार रुपये में बेच दिया था। पुलिस ने आरोपी से 5 लाख रुपये बरामद कर आरोपी दरवेश को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें