फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind: होटल में चलाया जा रहा था अनैतिक धंधा, तीन महिलाओं समेत चार पर केस

Thu, 21 Nov 2024 11:17 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नरवाना, जींद (हरियाणा)

सार

कमरे की तालाशी ली तो दो महिलाएं बैठी मिलीं। इनमें एक महिला बिहार व दूसरी महिला महाराष्ट्र से थी। शहर थाना पुलिस द्वारा होटल संचालकों पर अनैतिक व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के नरवाना में हिसार रोड पर एक होटल एवं रेस्टोरेंट में कथित तौर पर होटल संचालक द्वारा अनैतिक कार्य करवाने की सूचना पर शहर थाना पुलिस ने छापा डालकर होटल संचालक तीन महिला व एक लड़के के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


शहर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि हिसार रोड पर एक होटल में होटल संचालक नरवाना व उनका पार्टनर गांव धरौदी वासी अनैतिक धंधा करवाते हैं। इस पर पुलिस द्वारा एक सिपाही को बोगस ग्राहक बनाकर होटल में जाकर बातचीत करके रुपये देकर सौदा तय किया। इसके बाद होटल से बाहर आकर रेड की गई।

पुलिस टीम ने होटल में पहुंचकर काउंटर पर बैठे व्यक्ति से पूछताछ। इसके बाद होटल में बने कमरों की तलाशी ली तो एक कमरे में एक लड़का व लड़की आपत्तिजनक हालत में मिले। आरोपियों की पहचान लड़की कैथल व लड़का डुमरखा कलां निवासी मिला। दूसरे कमरे की तालाशी ली तो दो महिलाएं बैठी मिलीं। इनमें एक महिला बिहार व दूसरी महिला महाराष्ट्र से थी। शहर थाना पुलिस द्वारा होटल संचालकों पर अनैतिक व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

 
ग्राहकों को लुभाने के लिए करती थी अश्लील इशारे
पकड़ी गई महिलाएं ग्राहकों को लुभाने के लिए खिड़कियों से अश्लील इशारे भी करती थीं। इसमें पकड़े गए आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह पार्टनर के साथ वेश्यावृत्ति के कार्य में हिस्सेदार हैं।

हिसार रोड पर एक होटल में अनैतिक धंधा करने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस की टीम ने होटल पर रेड की और मौके पर मौजूद मिले होटल संचालक, तीन महिलाएं व एक लड़के को गिरफ्तार कर लिया। इस होटल का एक हिस्सेदार फरार मिला। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। -कुलदीप सिंह, एसएचओ, शहर थाना नरवाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें