फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने की चेकिंग, 75 वाहनों के काटे चालान

Tue, 11 Oct 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
विज्ञापन
विशेष अभियान के दौरान चेकिंग करती हुई। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
 जिला पुलिस ने रविवार रात को मुख्य मार्गों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। जहां पर शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जमकर खबर ली। एसएसपी शशांक आनंद ने खुद रात्रि को जिले के प्रमुख नाकों पर जाकर चेकिंग अभियान की जांच की। पुलिस ने इस दौरान 1119 वाहनों की जांच की और 75 वाहनों के चालान भी काटे। 23 वाहनों के कागजात नहीं मिलने पर इंपाउंड किया गया। लापरवाही बरतने पर पुलिस ने छह वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

हुड़दंगबाजी करने, सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने व अवैध तरीके से अपने वाहन में शराब रखने वालों की भी खबर ली। इस दौरान तीन लोगों से 68 अवैध शराब की बोतल बरामद की। एसएसपी शशांक आनंद ने कहा कि विशेष रात्रि अभियान के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा पुलिस फोर्स सड़कों पर रात्रि चेकिंग अभियान चलाने का काम करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात्रि 10 से सुबह चार बजे तक चला अभियान
 विशेष चेकिंग अभियान रात्रि 10 बजे शुरू होकर सुबह चार बजे तक जारी रहा। इस दौरान पुलिस ने नाकों के अलावा लिंक मार्गों से निकले वाले वाहन चालकों को चेकिंग की। विशेष रात्रि अभियान में जींद में 42 जगहों पर नाका लगाया गया। 34 पैदल गश्त पार्टी, 27 राइडर्स वाहन गश्त और 45 अन्य बड़े वाहनों पर चेकिंग अभियान जारी रहा। पुलिस की इस अभियान के दौरान चप्पे-चप्पे पर नजर रही। पुलिस ने इस दौरान होटलों और रेस्टोरेंटों में पहुंचकर वहां की जांच की।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें