फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट पर सट्टा लगवाते सात लोग काबू

Sun, 07 Aug 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 शहर पुलिस ने शनिवार दोपहर को हनुमान नगर की गली नंबर पांच में छापा मारकर सट्टा लगवाने के कई उपकरणों सहित सवा लाख रुपयों की नगदी बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में सात लोगों के खिलाफ पर्चा दर्ज किया है। पुलिस काबू किये लोगों से गहनता से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह जानने के प्रयास में है कि आखिर उनके तार कहां से जुडे़ हैं। वेस्टडींज में चल रहे केरेबियन लीग का मैच चल रहा था। एएसपी वसीम अकरम के अनुसार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हनुमान नगर में बीरबल नामक व्यक्ति के मकान पर छापेमारी की।
विज्ञापन


इसमें सवा लाख रुपये की नगदी, 22 मोबाइल फोन, दो लैपटॉप, क्रिकेट सट्टा लगवाने का बॉक्स, वाईफाई, टीवी सहित कई सट्टा से संबंधित उपकरण काबू किए। पुलिस ने बीरबल, जोनी, प्रवीण, रविंद्र, सुधीर धरोदी, रिंकू, मनोज उर्फ मठलू सहित सात लोगों के खिलाफ जुआ अधिनियम का पर्चा दर्ज किया है। एएसपी वसीम अकरम के अनुसार छह लोग मौके पर काबू किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें