फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांझ गेट पर युवक की गोली मारकर हत्या

Thu, 18 Aug 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 शहर के झांझ गेट पर बुधवार देर रात बाइक सवार तीन लोगों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। हत्या करने के बाद आरोपी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। हत्या की सूचना पाकर सिटी डीएसपी कप्तान सिंह मौके पर पहुंचे और मरने वाले के पिता के बयान दर्ज कर तीन युवकों पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार दखनिया मोहल्ला जींद निवासी पास बुधवार को घर पर था।

इसी दौरान गांव पड़ाना निवासी सोमवीर, अमरहेड़ी रोड निवासी बृजेंद्र, सैनी मोहल्ला निवासी हरीश ने फोन करके पारस को झांझ गेट पर बुलाया। पारस के आते ही अमरहेड़ी रोड निवासी बृजेंद्र ने अपने पास मौजूद असलाह से उसकी छाती पर गोली दाग दी। गोली मारते ही आरोपी मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के पिता के प्रेम के बयान दर्ज करके तीनों को नामजद करके अन्य के खिलाफ हत्या, शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस इस मामले को पुरानी रंजिश से जोड़कर देख रही है। मृतक पारस पर पहले भी एक आपराधिक मामला दर्ज है।
विज्ञापन





 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें