फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind: बच्चे से कुकर्म करने के दोषी को 20 साल का कारावास, 20 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया

Wed, 22 Nov 2023 11:04 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

शहर थाना नरवाना पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर गिरिश के खिलाफ कुकर्म करने, छह पाॅक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
Demo Pic - फोटो : google
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के जींद में एडिशनल सेशन जज डॉ. चंद्रहास की अदालत ने बच्चे के साथ कुकर्म के आरोपी गिरीश को दोषी करार देते हुए 20 साल का कारावास व 20 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। जुर्माना ना भरने पर दो वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।
विज्ञापन


अभियोजन पक्ष के अनुसार 12 मार्च 2022 को शहर थाना नरवाना इलाके के व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 11 मार्च को गिरीश उसके नौ वर्षीय भतीजे को बहला फुसला कर ले गया और कुकर्म किया। घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

तबीयत बिगड़ने पर भतीजे ने गिरीश की करतूत के बारे में बताया। शहर थाना नरवाना पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर गिरिश के खिलाफ कुकर्म करने, छह पाॅक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन


तभी से मामला अदालत में विचाराधीन था। बुधवार को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. चंद्रहास की अदालत ने गिरीश को बच्चे से कुकर्म करने पर बीस साल का कारावास तथा बीस हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें