फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind: विधवा महिला को दिया प्लाट का झांसा, पति-पत्नी ने की पांच लाख 50 हजार रुपये धोखाधड़ी

Mon, 27 Feb 2023 11:14 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

जींद में विधवा महिला ने पति-पत्नी पर प्लाट का झांसा देकर पांच लाख 50 हजार रुपये हड़पने के आरोप लगाए हैं। शिकायत में संतोष ने कहा कि उसके पति की 2008 में मौत हो गई। उसकी मुलाकात राज नगर निवासी मायाराम से हुई। मायाराम ने उसे राज नगर में अच्छा प्लाट दिलाने की बात कही और एक-दो प्लाट भी दिखाए। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद के गांव करसोला हाल आबाद शर्मा नगर भिवानी रोड निवासी संतोष ने कैथल रोड स्थित राजनगर निवासी पति-पत्नी के खिलाफ प्लाट का झांसा देकर पांच लाख 50 हजार रुपये हड़पने के आरोप लगाए हैं। शहर थाना पुलिस ने संतोष की शिकायत पति-पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


शहर थाना पुलिस ने किया पति-पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज
शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में संतोष ने कहा कि वह गांव करसोला में रहती थी। उसके पति की 2008 में मौत हो गई। इसके बाद वह शर्मा नगर में अपने पिता के पास आकर रहने लगी। उसकी मुलाकात राज नगर निवासी मायाराम से हुई। मायाराम ने उसे राज नगर में अच्छा प्लाट दिलाने की बात कही और एक-दो प्लाट भी दिखाए। मायाराम ने यहां 125 वर्ग गज के प्लाट के बारे में बताया और उनसे पांच लाख 50 हजार रुपये लेकर फुल पैमेंट एग्रीमेंट करवा दिया।

जब उन्होंने उसे प्लाट की रजिस्ट्री करवाने को कहा तो वह टाल मटोल करता रहा। संतोष ने कहा कि वह अपने पिता को लेकर मायाराम तथा उसकी पत्नी निर्मला के पास पहुंची। दोनों ने प्लाट की रजिस्ट्री करवाने से मना करते हुए उनको जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी एएसआई भगवत ने कहा कि पुलिस ने मायाराम व उसकी पत्नी निर्मला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें