जींद पुलिस को दी शिकायत में अहिरका गांव निवासी काजल ने बताया कि उसके चाचा ससुर के लडक़े की पत्नी सुमन, उनके गांव की सुरेशो, सोनिया, सावित्री ने उसकी जेठानी प्रीति ने और बैंक कर्मचारियों के साथ मिलकर हमारे साथ धोखा दिया और मेरे नाम पर फर्जी लोन लिया हुआ है।
जींद में एक महिला के दस्तावेजों का सहारा लेकर फाइनेंस बैंक से फर्जी तरीके से लोन लेने पर एक महिला ने अपनी जेठानी और बैंक के दो कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस को दी शिकायत में अहिरका गांव निवासी काजल ने बताया कि उसके चाचा ससुर के लडक़े की पत्नी सुमन, उनके गांव की सुरेशो, सोनिया, सावित्री ने उसकी जेठानी प्रीति ने और बैंक कर्मचारियों के साथ मिलकर हमारे साथ धोखा दिया और मेरे नाम पर फर्जी लोन लिया हुआ है। काजल ने बताया कि सिंधुजा और उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के अलावा सत्या माइक्रो फाइनेंस और कमल फाइनेंस से 80-80 हजार रूपये का लोन लिया हुआ है।
कुल मिलकार चार लाख रुपए का लोन लिया है, जिसमें उसके दस्तावेज भी शामिल हैं। काजल ने बताया कि प्रीति ने बैंक कर्मचारियों के साथ मिलकर उसके साथ धोखाधड़ी की है। शहर थाना पुलिस ने प्रीति और बैंक कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।