फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग में फोटोग्राफर को लगी गोली

Fri, 24 Feb 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
विज्ञापन
Firing
विज्ञापन
गांव शामलो कलां में शादी समारोह में हुई फायरिंग में वहां मौजूद फोटोग्राफर पांव में गोली लग गई। गोली लगने से घायल हुए युवक को उपचार के लिए जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गांव शामलो कलां निवासी जोगेंद्र के घर पर लड़की की शादी थी और गांव खरकड़ा रोहतक से बारात आई हुई थी। जब बारात में आए युवक गानों पर थिरक रहे थे तो इसी दौरान एक युवक ने अपने पास मौजूद असलाह से फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक गोली नीचे चल गई और वहां खड़े फोटोग्राफर के पांव में जा लगी। गोली लगते ही समारोह में दहशत फैल गई। गोली लगने से घायल हुए युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
विज्ञापन


मामले की जांच की जा ही है। गंभीर हालत को देखते हुए युवक को चिकित्सकों ने रोहतक रेफर किया है। युवक के बयान के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रोहताश, जुलाना थाना प्रभारी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें