फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक का ताला तोड़ तिजोरी उठा ले गए बदमाश

Thu, 09 Mar 2017 12:22 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
विज्ञापन
त‌िजोरी
विज्ञापन
शहर के कैथल रोड स्थित उज्जीवन बैंक से बदमाशों ने नकदी से भरी तिजोरी उड़ा ली। तिजोरी में लगभग नौ लाख रुपये से अधिक की नकदी थी। वारदात को बैंक के पीछे के दरवाजे से अंजाम दिया गया। सूचना पाकर एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने बैंक मैनेजर की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


शहर के कैथल रोड पर निजी क्षेत्र में फाइनेंस का काम करने वाले उज्जीवन बैंक ने शाखा खोली है। मंगलवार रात को बैंक की शाखा के पिछले दरवाजे का ताला तोड़ दिया। यहां बैंक के अंदर रखी तिजोरी को उठाकर बदमाश अपने साथ ले गए। बैंक कर्मियों के अनुसार, बैंक के अंदर नौ लाख छह हजार 506 रुपये की नकदी थी, जो उपभोक्ताओं द्वारा जमा कराई गई राशि थी। बुधवार सुबह जब कर्मचारी बैंक में पहुंचे तो वारदात का पता चला। सिरसा ब्रांच के मैनेजर नवीन गोयल ने बताया कि उनका बैंक निजी क्षेत्र में फाइनेंस का काम करता है। मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पटियाला चौक चौकी प्रभारी सूरजभान ने बताया कि बैंक मैनेजर की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। चोरी करने वालों का सुराग लगाया जा रहा है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें