फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटेट पेपर को वायरल करने का आरोपी प्रवीण दहिया गिरफ्तार

Tue, 24 Nov 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
एचटेट लेवल तीन के पेपर लीक मामले में फरार चल रहे आरोपी फतेहपुर सोनीपत निवासी प्रवीण दहिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रवीण ने मुख्य आरोपियों से आंसर-की लेकर दिल्ली के रवि को तीन लाख रुपये में सौदा किया था।
विज्ञापन


इस मामले में 11 आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि मुख्य आरोपी सोनीपत निवासी राजेंद्र रंधावा, विकास नगर सोनीपत निवासी दो सगे भाई पवन व अजय अभी तक फरार हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

आरोपी फतेहपुर सोनीपत निवासी प्रवीण दहिया ने बताया कि वह बीए प्रथम ओपन से पढ़ाई कर रहा है। एचटेट परीक्षा से कुछ दिन पहले उसके रिश्तेदार मनजीत ने उसकी मुलाकात गांव तेवड़ी सोनीपत निवासी अमित के साथ करवाई।
विज्ञापन


तेवड़ी निवासी अमित ने इस दौरान प्रवीन दहिया की विकास नगर सोनीपत निवासी पवन के साथ फोन पर बातचीत करवाई और आंसर-की के लिए दोनों के बीच दो लाख रुपये में डील हो गई। इसके बाद पेपर लीक करने वाले पवन ने प्रवीण दहिया का नंबर चांदनी चौक नाम के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़वा दिया।

प्रवीण दहिया ने इस पेपर का आगे सौदा करना तय कर दिया। 14 नवंबर को व्हाट्सएप के चांदनी चौक ग्रुप पर आंसर-की आते ही आरोपी प्रवीण ने आंसर-की को दिल्ली निवासी रवि, राजेश खासा, दिल्ली निवासी सचिन डबास व गांव मुरथल निवासी मोनू, मोहित व अन्य को दो लाख रुपये में बेच दी थी। पेपर लीक गिरोह का पर्दाफाश होने की सूचना मिलते ही प्रवीण अंडरग्राउंड हो गया था। तभी से पुलिस को उसकी तलाश थी।

वर्ष 2013 को भी एचटेट किया लीक
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि प्रवीण दहिया वर्ष 2013 को लीक हुए एचटेट पेपर में भी शामिल था। उसी तरीके से इस बार भी वह एचटेट की परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों से सौदा किए हुए थे। एचटेट का यह मामला रेवाड़ी से जुड़ा हुआ है। इसलिए रेवाड़ी पुलिस भी प्रवीण दहिया से पूछताछ कर सकती है।

एसआईटी प्रमुख डीएसपी सिटी दिनेश यादव ने बताया कि मामले में आरोपी प्रवीण को साइबर सेल की मदद से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस प्रवीण से पूछताछ कर रही है। प्रवीण को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें