फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind: ट्रांसफार्मर के स्विच को लेकर हुआ विवाद, झगड़ में चार घायल, घायल पक्ष की शिकायत पर 17 लोगों पर केस

Fri, 04 Aug 2023 03:15 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

जींद के गांव करखेड़ी निवासी रोहतास ने बताया कि वह अपने भतीजे नवनीत के साथ ट्यूबवैल से खेत में पानी देने के लिए गया हुआ था। उसने खेत में लगे ट्रांसफार्मर के स्विच को ऑन कर दिया। उसी दौरान पड़ोसी राजेश व अन्य परिजनों ने स्विच को फिर से काट दिया, जिसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद के गांव केरखेड़ी के खेतों में ट्रांसफार्मर का स्विच ऑन करने को लेकर हुए विवाद में चार लोग घायल हो गए। सदर थाना पुलिस ने घायल पक्ष की शिकायत पर 17 लोगों के खिलाफ मारपीट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
गांव करखेड़ी निवासी रोहतास ने बताया कि वह अपने भतीजे नवनीत के साथ ट्यूबवैल से खेत में पानी देने के लिए गया हुआ था। उसने खेत में लगे ट्रांसफार्मर के स्विच को ऑन कर दिया। उसी दौरान पड़ोसी राजेश व अन्य परिजनों ने स्विच को फिर से काट दिया, जिसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। उसी दौरान राजेश के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए और सभी ने मिलकर उन पर हमला कर दिया।

झगड़ा होता देख बसाऊ राम वजीर तथा कृष्ण ने बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया, जिसमें उसके समेत चार लोगों को काफी चोट आई। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर उन्हें हमलावरों के चंगुल से छुड़ाया। सदर थाना पुलिस ने रोहतास की शिकायत पर राजेश, उसकी पत्नी उषा, रजत, सुरेंद्र, नरेंद्र, रोहित, रणबीर, चतर सिंह, रणबीर, दर्शन, सुरेश, सुरेंद्र, अक्षय, संदीप, प्रदीप, उत्तम, राजेश के खिलाफ मारपीट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 
विज्ञापन


जांच अधिकारी के अनुसार
सदर थाना के जांच अधिकारी कमलदीप ने बताया कि खेत में ट्रांसफार्मर को चालू करने को लेकर विवाद हो गया था। घायल पक्ष की शिकायत पर 17 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें