फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: हैवी ड्राइविंग लाइसेंस ट्रेनिंग सर्टिफिकेट जारी करने की एवेज में 10 हजार रुपये की रिश्वत लेता रोडवेज की नाजर ब्रांच का क्लर्क गिरफ्तार

Fri, 04 Feb 2022 03:31 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

जींद के गांव खरैंटी निवासी संजय ने स्टेट विजिलेंस को दी शिकायत में बताया कि उसने ड्राइविंग स्कूल से हैवी ड्राइविंग की ट्रेनिंग ली है। ट्रेनिंग के बाद लाइसेंस जारी करने की एवज में रोडवेज के नाजर ब्रांच क्लर्क श्रीभगवान उससे 10 हजार रुपये मांग रहा है।
विज्ञापन
घूस - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के जींद में स्टेट विजिलेंस की टीम ने हैवी ड्राइविंग लाइसेंस ट्रेनिंग सर्टिफिकेट जारी करने की एवज में रोडवेज नाजर ब्रांच के क्लर्क श्रीभगवान को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। क्लर्क के खिलाफ  भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


जींद के गांव खरैंटी निवासी संजय ने स्टेट विजिलेंस को दी शिकायत में बताया कि उसने ड्राइविंग स्कूल से हैवी ड्राइविंग की ट्रेनिंग ली है। ट्रेनिंग के बाद लाइसेंस जारी करने की एवज में रोडवेज के नाजर ब्रांच क्लर्क श्रीभगवान उससे 10 हजार रुपये मांग रहा है। इस पर विजिलेंस की टीम ने छापामार टीम का गठन किया।

इसमें ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर तहसीलदार अजय सैनी को नियुक्त किया गया और विजिलेंस टीम में प्रभारी कमलजीत, सब इंस्पेक्टर बलजीत, अनिल कुमार, एएसआई कमलजीत और बलजीत शामिल हुए। छापामार टीम ने शिकायतकर्ता संजय को 500-500 के 20 नोट ड्यूटी मजिस्ट्रेट से हस्ताक्षर करवा और पाउडर लगाकर दे दिए। संपर्क साधने पर क्लर्क श्रीभगवान ने संजय को रोडवेज नाजर ब्रांच में बुला लिया और राशि को लेकर जेब में रख लिया।
विज्ञापन


इशारा मिलते ही विजिलेंस टीम ने क्लर्क श्रीभगवान को काबू कर लिया। तलाशी लिए जाने पर उसकी शर्ट की जेब से दस हजार की नकदी बरामद हो गई। धुलवाने पर उसके हाथों का रंग भी लाल हो गया। विजिलेंस ने संजय की शिकायत पर श्रीभगवान के खिलाफ  भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी।

स्टेट विजिलेंस के निरीक्षक कमलजीत ने बताया कि शिकायत के आधार पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ छापा मारा गया था। रोडवेज नाजर ब्रांच के क्लर्क को दस हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया गया। आरोपी के खिलाफ  मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें