फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: नाबालिग बेटियों को अश्लील फिल्म दिखा करता था दुष्कर्म का प्रयास, पत्नी के विरोध करने पर मारपीट

Mon, 19 Sep 2022 12:22 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

सदर थाना सफीदों इलाका गांव की एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी लगभग 11 साल पहले हुई थी। उसकी तीन लड़कियां हुई। बड़ी दस वर्ष, उससे छोटी छह वर्ष और सबसे छोटी बेटी पांच वर्ष की है।  
विज्ञापन
पिता पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद में एक कलयुगी पिता ने मासूम बेटियों को मोबाइल पर अश्लील फिल्म दिखा कर दुष्कर्म करने की कोशिश की। जब उसकी पत्नी ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। सदर थाना सफीदों पुलिस ने मासूम बच्चियों की मां की शिकायत पर उनके पिता के खिलाफ मारपीट करने, दुष्कर्म की कोशिश करने, अश्लील हरकत करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत जीरो एफआईआर दर्ज कर जगाधरी थाना को भेज दी है।

विज्ञापन


सदर थाना सफीदों इलाका गांव की एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी लगभग 11 साल पहले हुई थी। उसकी तीन लड़कियां हुई। बड़ी दस वर्ष, उससे छोटी छह वर्ष और सबसे छोटी बेटी पांच वर्ष की है। महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति दोनों बड़ी बेटियों को मोबाइल पर अश्लील फिल्म दिखाता है और कई बार दुष्कर्म की कोशिश भी कर चुका है। जब भी वह विरोध करती है तो उसके साथ मारपीट करता है। लोकलाज के भय से उसने पति की हरकतों के बारे में किसी को नहीं बताया। 12 सितंबर को आरोपी ने वही दोहराया तो वह अपनी बेटियों को लेकर अपने मायके आ गई और पति की करतूतों के बारे में मायका पक्ष को अवगत करवाया। 

सदर थाना सफीदों पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मारपीट करने, दुष्कर्म की कोशिश करने, अश्लील हरकत करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत जीरो एफआईआर दर्ज कर जगाधरी थाना को भेज दी है। सदर थाना सफीदों की जांच अधिकारी राजेश ने बताया कि महिला ने पति पर उनकी बेटियों के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी। घटनास्थल जगाधरी थाना होने के चलते जीरो एफआईआर कर वहां भेज दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें