फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह में छत का छज्जा गिरा: जींद के गांव खटकड़ में हुआ हादसा, दो दर्जन से अधिक लोग घायल

Sun, 19 Mar 2023 05:44 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

जींद में छत्त का छज्जा टूटकर गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब दोपहर बाद बारात ढुकाव के लिए आ रही थी तो कुछ महिलाएं मकान के दरवाजे पर खड़ी होकर नाच रहे थे।
विज्ञापन
छत का छज्जा गिरने से हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद के गांव खटकड़ में रविवार दोपहर बाद बारात ढुकान के दौरान छत्त का छज्जा टूटकर गिरने से दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गांव खटकड़ निवासी दिलबाग की भतीजी की रविवार को शादी थी। बारात रोहतक के गांव जसिया से आई हुई थी।

विज्ञापन


छज्जे पर खड़ी थी महिलाएं
दोपहर बाद बारात ढुकाव के लिए आ रही थी तो कुछ महिलाएं मकान के दरवाजे पर खड़ी होकर नाच रहे बारातियों को देख रही थी, जबकि कुछ महिलाएं मकान के छज्जे पर खड़ी हुई थी।

अचानक छज्जा टूटकर नीचे गिर गया, जिसमें नीचे खड़े लोगों के अलावा छज्जे पर खड़ी महिलाएं नीचे गिर गई और घायल हो गई। इनमें दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। वहीं हादसे के बाद चारों तरफ अफरा तफरी मच गई, ग्रामीणों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। फिलहाल उचाना थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें