फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु व्यापारी को गोली मार 47 हजार की लूट, जांघ में लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
पशु व्यापारी को गोली मारकर लूटे 47 हजार रुपये
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना। पशु खरीदने मोहलखेड़ा गए व्यापारी को मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने गोली मारकर 47 हजार रुपये लूट लिए। घायल व्यापारी के ग्रामीणों ने नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे अग्रोहा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। गोली व्यापारी की जांघ में लगी है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
पुलिस के अनुसार उत्तर प्रदेश के कैराना का रहने वाला 20 वर्षीय अली हसन वर्तमान में नरवाना की इंद्रिया कॉलोनी में रहता है। वीरवार को वह अपने 24 वर्षीय जीजा इकराम के साथ मोहलखेड़ा गांव में पशु खरीदने के लिए गया था। दोपहर एक बजे के बाद अली हसन गांव में जलघर के पास बैठा हुआ था और उसका जीजा पशु खरीदने के लिए गांव के अंदर गया हुआ था। अचानक मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन युुवक आए और अली हसन पर गोली चला दी। गोली हसन की जांघ में लगी। बाइक सवार युवक उससे 47 हजार रुपये छीन लिए और फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण घरों से बाहर निकले और इकराम को इस बारे में सूचना दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सहायता से घायल को नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देकर अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही सदर पुलिस प्रभारी महेंद्र सिंह और सीआईए मौके पर पहुंची और घायल व्यापारी से पूछताछ की। अली हसन ने बताया कि तीन युवक बाइक पर आए और उस पर गोली चला दी। गोली उसकी जांघ में लगी टांग के ऊपरी हिस्से में लगी। तीनों युवक उससे 47 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। हसन ने बताया कि वह पैदल ही गांव में फेरी लगाकर पशु खरीदने का काम करता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मोहलखेड़ा गांव में पशु व्यापारी को गोली मारकर 47 हजार रुपये लूट लिए हैं। पशु व्यापारी को अग्रोहा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है। बाइक पर तीन लोग सवार थे। पशु व्यापारी अली हसन को गोली मारकर पैसे लूट लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महेंद्र कुमार, सदर थाना प्रभारी नरवाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें