11 बोतल शराब के साथ एक काबू
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पुलिस ने अवैध शराब ले जाते हुए एक नौजवान युवक को गिरफ्तार किया है। थाना सीआईए-वन के पुलिसकर्मी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि एसपीओ तेजा सिंह की टीम ने अपराध की रोकथाम के लिए गांव ककराला से भागल रोड गैस एजेंसी के पास नाका बंदी की हुई थी। कुछ समय बाद ककराला की ओर एक मोटर साइकिल सवार युवक ने निकलने की कोशिश की तो उसको काबू कर तलाशी लेने पर बैग से शराब से भरी हुई प्लास्टिक की कैनी मिली। जिनको 11 बोतलों में भरा गया। जिसने अपना नाम सुरजीत वासी भागल बतलाया। इंस्पेक्टर सतपाल ने बताया कि तलाशी के बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।