फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: नाबालिग के साथ कुकर्म करने के चार दोषियों को 20 साल कैद, पीड़ित को पांच लाख मुआवजा देने के भी निर्देश

Wed, 22 Dec 2021 02:29 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से पीड़ित को पांच लाख रुपये मुआवजा देने के निर्देश भी दिए गए हैं। 
विज्ञापन
कोर्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर।) - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के जींद जिले में सफीदों सदर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़के के साथ कुकर्म करने के मामले में एएसजे गुरविंद्र कौर की अदालत ने मुआना निवासी रिंकू, बिजेंद्र, अमित व बिजेंद्र को दोषी करार देते हुए 20 साल कैद व 1.25 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। इसमें अदालत ने पीड़ित को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से पांच लाख रुपये मुआवजा देने के भी निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें ः पानीपत : दुकान बेचने के नाम पर हड़पे 20 लाख , मांगे तो शराब पिलाकर बनाया अश्लील वीडियो, दे रहा वायरल करने की धमकी


सदर थाना पुलिस को आठ जून 2020 को दी शिकायत में एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया था कि सात जून को जान से मारने की धमकी देकर चार लोगों ने उसके 12 वर्षीय बेटे के साथ कुकर्म किया। पुलिस ने चारों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः तीन बच्चों व पत्नी की हत्या के बाद की आत्महत्या : दीवार पर लिखा सब सो गए हैं, अब सब शांत है . . . 11 पन्ने के सुसाइड नोट में लिखी ये बातें
विज्ञापन


उपनिरीक्षक छत्रपाल सिंह ने चारों आरोपियों रिंकू, बिजेंद्र, अमित व बिजेंद्र को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर जेल भेज दिया था। इस मामले में उपनिरीक्षक छत्रपाल ने आरोपियों के खिलाफ ठोस साक्ष्य एकत्रित कर अदालत में पेश किए। इसके आधार पर एएसजे गुरविंद्र कौर की अदालत ने चारों आरोपियों को 20 साल कैद व 1.25 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें