फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन लूटने की योजना बना रहे पांच आरोपी चढ़े सीआईए के हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन
लूट की योजना बना रहे पांच बदमाश छह पिस्टल के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। वाहन लूटने की योजना बना रहे पांच युवकों सुभाष, बिंटू, संदीप, सुमित गांव सिसाय जिला हिसार व दीपक गांव दबलेन जिला जींद निवासी को गुप्त सूचना पर सीआईए स्टाफ नरवाना की टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छह पिस्टल व 10 जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। इन आरोपियों में सुभाष जो उम्रकैद का सजायाफ्ता मुजरिम है, उसके खिलाफ विभिन्न थानों में नौ मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

सीआईए स्टाफ इंचार्ज इंस्पेक्टर समरजीत सिंह ने बताया कि सीआईए स्टाफ पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि नरवाना से सुंदरपुरा रोड नजदीक पुल रजावाहा सड़क के पास बने कोठा के पास पांच युवक आने-जाने वाले वाहनों को लूटने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वहां मौजूद पांचों युवकों को काबू कर लिया। जब उनसे पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम सुभाष, बिंटू, संदीप, सुमित गांव सिसाय जिला हिसार और दीपक गांव दबलैण जिला जींद बताया है। जब उनकी तलाशी ली तो सभी के पास से छह पिस्टल व 10 कारतूस बरामद हुए। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी सुभाष के खिलाफ नौ आपराधिक मामले दर्ज मिले है। जबकि एक मामले में तो सुभाष उम्रकैद का सजायाफ्ता मुजरिम भी है। पुलिस के अनुसार सुभाष के खिलाफ शहर थाना हिसार, सिविल लाइन थाना हिसार, सदर थाना हांसी, उकलाना थाना, शहर थाना हांसी, जिसमें उसे उम्रकैद हुई है, सदर थाना हांसी, सदर थाना टोहाना, थाना नारनौंद व शहर थाना जींद में मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें