फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूना में चोरी की दो वारदातें आई सामने, बस में रखे बैग से सात तोले सोना व ढाई हजार की नगदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दो वारदातों में 10 तोला सोने के आभूषण सहित साढे़ बारह हजार चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भूना। बस में सवार होकर गांव लहरियां जा रही एक महिला के बैग से सोने के आभूषण व नगदी चोरी होने का मामला सामने आया है। भूना पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में भूना निवासी ज्योति रानी ने बताया कि बीते दिन वह भूना से बस में सवार होकर गांव लहरियां जा रही थी। इसी दौरान उसने अपना बैग बस में रखा हुआ था जिसमें करीब सात तोले सोने के आभूषण व ढाई हजार की नगदी थी। शिकायत के अनुसार बस से उतरने के बाद जब महिला ने अपना बैग चेक किया तो उसमें से उक्त आभूषण व नगदी गायब थी। आरोप है कि किसी अज्ञात ने उक्त आभूषण व नगदी चुराई है। भूना पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इसी तरह एक अन्य मामले में गांव खजूरी जाटी में एक घर से तीन तोले सोना व 10 हजार की नगदी चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मकान मालिक राजेंद्र कुमार ने बताया कि बीती 23 तारीख को वह किसी काम से बाहर गया हुआ था। आरोप है कि इसी दौरान किसी अज्ञात ने उसके घर का ताला तोड़कर घर में रखी 10 हजार की नगदी व तीन तोले सोने पर हाथ साफ कर दिया। भूना थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें