फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट करने वाले पुलिस कर्मी के निलबंन की मांग को लेकर लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट करने वाले पुलिसकर्मी के निलबंन की मांग, लगाया जाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अलेवा।
अलेवा गांव में बीती रात पुलिस द्वारा गांव के कुछ युवकों के साथ की गई मारपीट से गुस्साए ग्रामीणों ने जींद-असंध मार्ग पर शुक्रवार को जाम लगा दिया और मारपीट में शामिल पुलिस चालक को निलंबित करवाने की मांग की। जाम की सूचना मिलते ही डीएसपी पवन कुमार और परमजीत समौता मौके पर पहुुंचे और मारपीट में शामिल चालक को तुरंत प्रभाव से लाइन हाजिर करते हुए ग्रामीणों को सिपाही चालक को निलंबित करने का आश्वासन देकर करीब एक घंटे बाद जाम को खुलवाया।
ग्रामीणों ने बताया कि अलेवा पुलिस बीती रात गश्त पर थी। इसी दौरान अलेवा गांव में मनपल चौक पर बैठे कुछ युवकों के साथ पुलिस का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस चालक द्वारा शराब के नशे में ग्रामीणों से मारपीट की गई। मामले को बढ़ता देखकर पुलिस युवकों को रात को ही थाने ले गई, लेकिन ग्रामीणों द्वारा मामला रात को उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाने के बाद चालक को रात को ही लाइन हाजिर कर दिया। पुलिस विभाग द्वारा चालक को लाइन हाजिर से असतुंष्ट ग्रामीणों ने शुक्रवार को जींद-असंध मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
मेडिकल करवा दे सकते हैं शिकायत, होगी कार्रवाई
जाम खोलने के बाद ग्रामीणों और डीएसपी के बीच थाने में हुई बातचीत में डीएसपी ने कहा कि अगर आपको लगे कि युवकों को चोटें लगी हैं तो आप मेडिकल करवाएं और इसकी शिकायत अलेवा थाना में दें। तुरंत प्रभाव से कार्यवाही होगी।
---
इस मामले को लेकर चालक सपटर सिंह को रात को ही लाइन हाजिर कर दिया है। सस्पेंड के लिए प्रोसस जारी है। जो भी उचित कार्यवाही होगी की जाएगी।
पवन कुमार, डीएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें