फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव बरसाना में 12वीं कक्षा के छात्र पर पड़ोसियों ने किया तेजधार हथियारों से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। गांव बरसाना में गली से गुजर रहे 12वीं कक्षा के छात्र पर उसके ही पड़ोसियों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जब मौके पर ग्रामीणों के पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने युवक की शिकायत पर गांव के ही नौ लोगों को नामजद करते हुए पांच-छह अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

गांव बरसाना निवासी 18 वर्षीय सचिन ने कहा कि उसने अभी 12वीं कक्षा के पेपर दे रखे हैं। वह दोपहर को अपने घर से निकला था। जब वह पड़ोसी प्रेम के घर के बाहर से जा रहा था तो प्रेम, महेंद्र, प्रदीप, संदीप, मनजीत, समुंद्र, राजेश, रोशनी, संदीप की पत्नी व पांच-छह अन्य युवकों ने उस पर गंडासियों, बिंडों व अन्य तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। शोर सुनकर परिजन व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे छुड़वाया। आरोप है कि इन लोगों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। परिजनों ने सचिन को गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। सचिन ने बताया कि कुछ दिन पहले प्रेम के परिवार के लोगों ने उसके ताऊ के लड़के अंकित के साथ भी झगड़ा किया। इसमें वह बीच में आ गया था और मामला सुलझ गया था। इसी रंजिशन आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। पुलिस ने नौ लोगों को नामजद करते हुए पांच-छह अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें