घर से बुलाकर मजदूर को गोली मारने के चार आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। फोन कर जींद-रोहतक रोड पर किनाना गांव के बस स्टैंड पर मजदूर को गोली मारने के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने इस मामले में आठ लोगों को नामजद किया था।
16 जनवरी को मारी थी गोली
जानकारी के लिए 16 जनवरी दोपहर को दो गाड़ियों में सवार होकर करीब एक दर्जन बदमाश किनाना गांव में बस अड्डे पर पहुंचे। फोन कर किनाना गांव के 35 वर्षीय राजबीर को बस अड्डे पर बुला लिया। जब वह बस अड्डे पर पहुंचा तो गाड़ी सवार उसके साथ हाथापाई करने लगे। इसके गाड़ी सवारों ने राजबीर को गोली मार दी, जो उसके कंधों पर लगी। गोली की आवाज सुनकर अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हमलावरों पर डंडों ईंटों से हमला कर दिया। ग्रामीणों ने मौके पर ही एक हमलावर गांव रामराय निवासी अनिल को पकड़ लिया था। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए अजय को काबू कर लिया था। अब पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए गांव रामराय निवासी 23 वर्षीय रविंद्र, 24 वर्षीय सुनील, 24 वर्षीय आशीष, 27 वर्षीय ओमप्रकाश को काबू कर लिया। जांच अधिकारी डीएसपी धर्मवीर ने कहा कि जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।