फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के दो आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
सुदकैन कलां निवासी रविंद्र की हत्या के दो आरोपी काबू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। सीआईए टीम ने सुदकैन कलां गांव में वीरवार रात्रि हुई रविंद्र की हत्या के दो आरोपियों को 24 घंटे के अंदर काबू करने में कामयाबी पाई है। शनिवार को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किय॥। जहां से दोनों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

सीआईए टीम के इंचार्ज सुरेंद्र कुमार ने बताया कि वीरवार रात्रि सुदकैन कलां गांव में गोली मारकर रविंद्र की हत्या कर दी गई थी। हत्या के आरोपी गांव डूमरखां कलां निवासी सोनू व गांव काब्रछा निवासी मोनू को तारखां कोठी से गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को दोनों को अदालत में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान हत्या करने के कारण जाने जाएंगे और हत्या में प्रयोग पिस्तौल बरामद की जाएगी। गौरतलब है कि सुदकैन कलां गांव का 20 वर्षीय रविंद्र और 22 वर्षीय अमित वीरवार रात्रि खेतों में पानी लगाने जा रहे थे। रास्ते में डूमरखां गांव के सोनू व काब्रछा गांव के मंदीप ने अमित पर गोली चला दी। गोली अमित को छूती हुई रविंद्र को जा लगी। जिससे रविंद्र की मौके पर मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें